Haldwani – Chandan Hospital ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों की सुरक्षा और आधुनिक चिकित्सा मानकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए पाँच प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर मान्यताएँ एवं प्रमाणन प्राप्त किए हैं। यह उपलब्धि अस्पताल के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।
अस्पताल को प्राप्त प्रमुख मान्यताओं में एनएबीएच (NABH) एक्रिडिटेशन, एनएबीएल (NABL) एक्रिडिटेशन, क्यूएआई (QAI) डायलिसिस एक्रिडिटेशन, सीएएचओ (CAHO) सीएसएसडी सर्टिफिकेशन तथा एनएबीएच इमरजेंसी सर्टिफिकेशन शामिल हैं। ये सभी प्रमाणन अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, प्रयोगशाला गुणवत्ता, संक्रमण नियंत्रण, डायलिसिस सेवाओं तथा आपातकालीन तैयारियों में उच्च मानकों को दर्शाते हैं।


अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह उपलब्धि मरीजों की सुरक्षा, क्लिनिकल प्रोटोकॉल, संक्रमण नियंत्रण, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, लैब क्वालिटी एश्योरेंस और समग्र अस्पताल प्रशासन में उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परिणाम है।
इस अवसर पर अस्पताल के सीईओ Dr. Parvez Ahmad ने कहा कि पाँच राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर मान्यताओं की प्राप्ति पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि चन्दन हॉस्पिटल भविष्य में भी उत्तराखंड एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित, नैतिक, किफायती और एविडेंस-बेस्ड स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
उन्होंने कहा कि इन मान्यताओं का सबसे बड़ा लाभ मरीजों को मिलेगा, क्योंकि इससे उपचार की गुणवत्ता, पारदर्शिता और मरीज सुरक्षा सुनिश्चित होती है। अस्पताल में प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के अनुसार उपचार प्रदान किया जाता है तथा संक्रमण नियंत्रण मानकों का सख्ती से पालन किया जाता है।
अस्पताल प्रबंधन ने इस उपलब्धि के लिए क्वालिटी विभाग, संक्रमण नियंत्रण टीम, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियनों और प्रशासनिक कर्मचारियों के समर्पण एवं टीमवर्क की सराहना की।
चन्दन हॉस्पिटल लगातार आधुनिक चिकित्सा तकनीक, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, क्रिटिकल केयर सुविधाओं और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ कर रहा है। इन उपलब्धियों के साथ अस्पताल ने उत्तराखंड और पड़ोसी राज्यों के अग्रणी स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी पहचान को और मजबूत किया है।

Skip to content










