नानकमत्ता/उधम सिंह नगर – उधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता तहसील परिसर में पिछले 11 दिनों से धरना जारी है। धरने पर बैठे वजेंद्र सिंह मोमी ने प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
धरनारत वजेंद्र सिंह मोमी का कहना है कि उन पर अतिक्रमण से संबंधित कार्रवाई की गई, जबकि उनका दावा है कि उन्होंने किसी भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा नहीं किया है। उनका आरोप है कि संबंधित मामले में उन्हें पर्याप्त न्याय नहीं मिला है।


उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान उनके खिलाफ अतिक्रमण संबंधी मामला सामने आने के बाद उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया। इस प्रकरण को लेकर उन्होंने पूर्व में भी विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी तथा कई बार धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अपनी बात रखी।
शनिवार को उन्होंने किच्छा तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उचित कार्रवाई की मांग की।
धरनारत व्यक्ति का कहना है कि अब तक उन्हें आश्वासन तो मिले हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने संबंधित प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।

Skip to content










