Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नानकमत्ता/उधम सिंह नगर – उधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता क्षेत्र में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया तथा उनके त्याग, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न सामाजिक विषयों को गंभीरता से लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है तथा पूर्व में की गई घोषणाओं को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों पर निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों और उपस्थित जनसमूह ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!