Breaking News

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई मंडी बोर्ड की योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर, गणेश जोशी बोले- किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में न हो देरी मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना…

हल्द्वानी में आधार अपडेट शिविर, बेडरिडन बुजुर्ग महिला को प्रशासन ने दिलाई राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में आश्रम सेवा समिति हल्द्वानी में शुक्रवार को बुजुर्ग नागरिकों की सुविधा के लिए आधार कार्ड अपडेट एवं नवीन पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वृद्धजनों के आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन किए गए तथा पात्र बुजुर्गों के नए आधार कार्ड भी बनाए गए।

शिविर के दौरान कई बुजुर्गों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने, जानकारी संशोधित करने और नए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रशासन की ओर से विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग और असहाय लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

इसी क्रम में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग महिला को आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट न होने के कारण सरकारी सेवाओं से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जानकारी मिलने पर प्रशासनिक टीम अस्पताल पहुंची और महिला के बेडरिडन होने के बावजूद उनके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर सफलतापूर्वक अपडेट कराया गया, जिससे उन्हें राहत मिली।

शिविर के दौरान चार बुजुर्गों के आधार कार्ड बनाए और अपडेट किए गए, जबकि अन्य लोगों की जांच प्रक्रिया जारी है। कई बुजुर्गों के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण कुछ प्रक्रियाएं लंबित हैं। प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों की दस्तावेज उपलब्ध कराने में भी सहायता की जा रही है।

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विकास शर्मा ने बताया कि बुजुर्गों, दिव्यांगों और बेडरिडन मरीजों को घर और अस्पताल पहुंचकर आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

और पढ़ें

error: Content is protected !!