Breaking News

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई मंडी बोर्ड की योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर, गणेश जोशी बोले- किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में न हो देरी मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना…

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का विशेष शिविर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की ओर से आगामी 17 मई 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज ल्वेशाल में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन रविवार को प्रातः 11 बजे से किया जाएगा, जिसमें आमजन को कानूनी जानकारी के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।

शिविर के सफल आयोजन को लेकर माननीय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल प्रशांत जोशी की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज ल्वेशाल में विभिन्न विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिविर के माध्यम से आम जनता तक सरकारी विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित निःशुल्क योजनाओं, कानूनी अधिकारों और जनहित से जुड़ी जानकारियों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

बैठक में उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारूल थपलियाल, प्रधानाचार्य महेश चंद्र पंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!