Breaking News

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई मंडी बोर्ड की योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर, गणेश जोशी बोले- किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में न हो देरी मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना…

सीबीएसई स्टेट टॉपर अरीना रघुवंशी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बात, दी शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हल्द्वानी की छात्रा अरीना रघुवंशी से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अरीना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अरीना रघुवंशी की सफलता पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अरीना की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बेटियां लगातार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश भी दिया। अरीना रघुवंशी की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और विभिन्न स्तरों पर उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!