Breaking News

ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर कृष्णापुर में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

चार वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी का संदेश, मंत्रिमंडल के साथ साझा किया गया….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई। बैठक में नए मंत्रियों का औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें सरकारी कार्यों से परिचित कराया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्राप्त शुभकामना संदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ साझा किया। मुख्य सचिव ने पीएम मोदी का संदेश पढ़ा।

बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग और कर्मचारियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। यह बैठक नई कार्यशैली और सरकार की योजनाओं की प्राथमिकताओं को तय करने में अहम मानी जा रही है।

मंत्रिमंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही कई महत्वपूर्ण और विकासोन्मुखी फैसलों की घोषणा की जा सकती है, जो राज्य के प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने वाले हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!