Breaking News

धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर

भगत सिंह के आदर्शों को स्मरण करते हुए मजदूरों ने किया एकजुटता का प्रदर्शन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत दिवस पर श्रमिक संयुक्त मोर्चा की ओर से गांधी पार्क में सभा आयोजित की गई। सभा के बाद भक्तिमय जुलूस भगत सिंह चौक तक निकाला गया और उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सभा में वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार द्वारा लागू की गई चार मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं का विरोध किया। साथ ही उन्होंने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर थोपे गए साम्राज्यवादी युद्ध के खिलाफ भी आवाज उठाई।

वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने साम्राज्यवाद, जातिवाद और सांप्रदायिकता के विरोध में संघर्ष किया था। वहीं, वर्तमान सरकार की श्रम नीतियों ने मजदूरों को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर कर दिया है। स्थायी रोजगार, न्यूनतम वेतन, यूनियन और संघर्ष के अधिकार को कमजोर किया जा रहा है, जिससे मजदूर वर्ग पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।

सभा में उपस्थित प्रमुख वक्ताओं में शामिल थे: शिवदेव (क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन), मुकुल (CSTU), ललित मटियाली (भाकपा माले), सुरेंद्र सिंह (इंकलाबी मजदूर केंद्र), सौरभ (इंट्रार्क मजदूर संगठन), हरीश मौर्या (PPID), सुब्रत विश्वास (समाजसेवी), बालकरण सिंह (CIE इंडिया श्रमिक संगठन), गोपाल गौतम व रविन्द्र कौर (समता सैनिक दल)।

सभा का संचालन मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी और महासचिव चंद्र मोहन लखेड़ा ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रमिक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने साम्राज्यवाद और मजदूर विरोधी कानूनों के खिलाफ सशक्त विरोध प्रदर्शन किया।

वक्ताओं ने उपस्थित लोगों से श्रमिक एकजुटता का संदेश दिया और भगत सिंह के आदर्शों के अनुसार समाज में समानता और मानवता की स्थापना करने का आह्वान किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!