Breaking News

धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को मिलेगा सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन का अनुभव….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – इस वर्ष 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए अब तक 10 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों की सुविधाओं पर जोर देते हुए कहा कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को सुखद और व्यवस्थित दर्शन कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने इस बार यात्रा को पूरी तरह सुविधाजनक बनाने के लिए सभी तैयारियां की हैं। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृह में पांच करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

सरकार ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होने दी जाएगी और सुरक्षा, परिवहन और आवास जैसी सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह व्यवस्थित रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तीर्थयात्रियों के सुरक्षित, सुविधाजनक और यादगार अनुभव के लिए हर संभव उपाय किए जाएं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!