Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हल्द्वानी: दुबई में फंसे बच्चे, ईरान–अमेरिका–इजराइल तनाव से परिजन चिंतित……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण पश्चिम एशिया में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। संभावित युद्ध जैसी परिस्थितियों ने विदेशों में रह रहे भारतीयों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। उत्तराखंड के कई परिवारों के बच्चे और सदस्य दुबई समेत खाड़ी देशों में हैं, जिससे घरों में बेचैनी का माहौल है। हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों के कुछ परिवारों ने बताया कि उनके बच्चे नौकरी और पढ़ाई के सिलसिले में दुबई में रह रहे हैं। क्षेत्रीय हालात को लेकर लगातार आ रही खबरों के कारण परिजन बेहद चिंतित हैं और फोन व इंटरनेट के माध्यम से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

परिजनों का कहना है कि यदि हालात और बिगड़ते हैं तो सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से जरूरत पड़ने पर विशेष उड़ानों या दूतावास के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। हालांकि दुबई में फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन क्षेत्रीय तनाव के चलते अनिश्चितता बनी हुई है। प्रशासन और विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी पर भी नजर रखी जा रही है। उत्तराखंड के परिवार अपने परिजनों की कुशलक्षेम के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं और सुरक्षित माहौल में उनकी वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!