Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

नैनीताल तैयार: हर्बल रंग, फूलों की होली और पारंपरिक पकवानों का संगम…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- सरोवर नगरी में इस बार होली का उत्सव खास अंदाज में मनाया जाएगा। शहर के उच्च स्तरीय होटलों में पारंपरिक गुलाल के साथ-साथ फूलों की होली भी खेली जाएगी। होली समारोह को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और करीब 50 प्रतिशत कमरों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। होटलों में इस वर्ष कुमाऊंनी परंपरा के अनुरूप ढोलक और हारमोनियम की संगत में खड़ी होली और बैठकी होली गायन का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से मेहमानों को पहाड़ी संस्कृति की झलक दिखाएंगे। इसके साथ ही सैलानियों को गुझिया, आलू के गुटके, भांग की चटनी समेत पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी चखने को मिलेगा।

The Naini Retreat के जीएम डी.एस. जीना ने बताया कि उनके यहां हर्बल रंगों से पर्यावरण अनुकूल होली मनाई जाएगी और मेहमानों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं Sherwani Hilltop Inn के महाप्रबंधक कमलेश सिंह ने कहा कि इस बार गुलाल के साथ फूलों की होली सैलानियों के लिए अनूठा अनुभव होगी। Nainital Hotel and Restaurant Association के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार, होली पर्व पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के नैनीताल पहुंचने की उम्मीद है। वर्तमान में लगभग 50 प्रतिशत कमरों की बुकिंग हो चुकी है और आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। सांस्कृतिक रंगों और फूलों की खुशबू के संग इस बार नैनीताल की होली सैलानियों के लिए यादगार बनने जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!