Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

सीएम धामी का ‘वन-क्लिक’ तोहफा: 9.57 लाख पेंशनरों के खातों में ₹141.91 करोड़….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फरवरी 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन किश्त ‘वन-क्लिक’ प्रणाली के माध्यम से जारी करते हुए राज्य के 9,57,651 लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल ₹141.91 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की। इस राशि में मासिक पेंशन के साथ एरियर भुगतान भी शामिल है, जिससे पात्र नागरिकों को समयबद्ध आर्थिक सहायता सुनिश्चित हुई है।

डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था के जरिए सीधे खातों में धनराशि ट्रांसफर कर शासन ने सुशासन और जवाबदेही का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। विशेष रूप से दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में कवरेज बढ़ाने के लिए नवाचार आधारित कार्ययोजना शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा गया।

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के सकारात्मक प्रभाव से पेंशन लाभार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वृद्धावस्था पेंशन के 5.93 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹1500 प्रतिमाह की दर से सर्वाधिक वितरण हुआ। इसके अतिरिक्त विधवा, दिव्यांग, किसान एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत भी हजारों परिवारों को आर्थिक संबल मिला है।

सरकार ने स्पष्ट किया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाएं केवल वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की प्रतिबद्धता का सशक्त माध्यम हैं। इनका उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को सम्मानजनक जीवन के लिए स्थायी आधार प्रदान करना है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!