Breaking News

71वां गढ़वाल कप: 16वीं गढ़वाल राइफल और स्ट्राइकर हरियाणा का विजय शंखनाद, सेमीफाइनल लाइनअप हुआ तय……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार (कण्वनगरी)। स्व. शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 71वां गढ़वाल कप के पांचवें दिन फुटबॉल प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। सांसें थाम देने वाले मुकाबलों में 16वीं गढ़वाल राइफल और स्ट्राइकर हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दर्शकों की भारी मौजूदगी और मैदान में गूंजते शोर के बीच टूर्नामेंट अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच गया है।

मैदान का रोमांच: क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का पूरा हाल

16वीं गढ़वाल राइफल बनाम ऋषिकेश एफसी

(परिणाम: 5-4, पेनल्टी शूटआउट)

दिन का पहला मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण और रोमांच से भरपूर रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं।

61वें मिनट में ऋषिकेश एफसी के अतुल ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।

लेकिन 65वें मिनट में संजय मेहरा ने गढ़वाल राइफल की ओर से गोल दागकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद मैच का फैसला टाई-ब्रेकर में हुआ, जहां 16वीं गढ़वाल राइफल ने 5-4 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

विशेष आकर्षण रहे ऋषिकेश एफसी के विदेशी खिलाड़ी बतिस्ता, जिन्होंने अपने शानदार खेल से दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं।

स्ट्राइकर हरियाणा बनाम सिद्धबली कोटद्वार

(परिणाम: 2-0)

दूसरे मुकाबले में स्ट्राइकर हरियाणा का दबदबा साफ नजर आया। सिद्धबली कोटद्वार ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन हरियाणा की फिनिशिंग ने अंतर पैदा किया।

77वें मिनट में हिमांशु ने पहला गोल किया।

महज दो मिनट बाद, 79वें मिनट में हिमांशु ने दूसरा गोल दागकर जीत पर मुहर लगा दी।

हीरो ऑफ द मैच: हिमांशु (स्ट्राइकर हरियाणा)

सेमीफाइनल में पहुंची चार दिग्गज टीमें

क्वार्टर फाइनल के बाद अब खिताबी जंग इन चार टीमों के बीच होगी—

गढ़वाल हीरोज

मेरठ स्पोर्टिंग

16वीं गढ़वाल राइफल

स्ट्राइकर हरियाणा

गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाया आयोजन का मान

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि अवधेश पांडेय (डिप्टी कमिश्नर, GST), विशिष्ट अतिथि सुल्तान तोमर (स्टेट ऑफिसर, GST), सूबेदार मेजर शैलेन्द्र मोहन बिष्ट, एवरेस्ट विजेता प्रभु दयाल बिष्ट और वीरेंद्र रावत द्वारा किया गया।

द्वितीय मैच में ए.आर.टी.ओ. कोटद्वार ज्योति शरण मिश्रा, मनोज रावत और ध्रुव धामी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

स्व. शशिधर भट्ट स्मृति खेल संस्था के अध्यक्ष अतुल भट्ट, महासचिव सुनील रावत, उपाध्यक्ष मनीष भट्ट, अनिल भट्ट सहित संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों और मीडिया प्रभारी शिवम नेगी की अगुवाई में अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!