Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

अंकिता भंडारी मामले में भाजपाई भी CBI जांच के पक्ष में, सीएम के हस्तक्षेप से पटाक्षेप की उम्मीद……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ- लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और अंकिता भंडारी के माता–पिता से हुई मुलाकात के बाद अब इस संवेदनशील मामले के शांतिपूर्ण और निर्णायक पटाक्षेप की उम्मीद जगी है।

अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं पीड़ित परिवार की भावनाओं का सम्मान करने और बातचीत के आधार पर सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिया है। इससे राज्य की जनता का विश्वास सरकार के प्रति और अधिक मजबूत हुआ है।

उन्होंने बताया कि उर्मिला सनावर वापस लौट आई हैं और एसआईटी के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए प्रस्तुत हो चुकी हैं। उनका कहना था कि उत्तराखंड सरकार त्वरित एवं निष्पक्ष जांच के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि चल रहे धरना–प्रदर्शनों का अंत हो और प्रदेश में स्थिति सामान्य हो सके।

कांग्रेस द्वारा किए जा रहे आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए दुम्का ने कहा कि विपक्ष का अपनी बात रखना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन सरकार को राज्य की छवि, कानून-व्यवस्था और जनता के सम्मान को ध्यान में रखते हुए निर्णायक कदम उठाने होंगे।

पूर्व विधायक ने दो टूक कहा कि वर्तमान जनभावना पूरी तरह से CBI जांच के पक्ष में है। यदि सरकार CBI जांच का फैसला लेती है, तो इससे समाज में फैली आशंकाओं का अंत होगा, सच्चाई सामने आएगी और सरकार को अपनी पारदर्शी व साफ-सुथरी छवि को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने यह भी संकेत दिए कि अब भाजपा के भीतर से भी CBI जांच के समर्थन की आवाजें तेज हो रही हैं, जिससे सरकार पर इस मामले में जल्द और ठोस निर्णय लेने का दबाव बढ़ सकता है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!