Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

नितिन लोहनी के परिवार से तीसरी बार मिले नीरज तिवारी, बोले—यह लड़ाई पार्टी की नहीं, इंसाफ की है……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी आज तीसरी बार नितिन लोहनी के शोकाकुल परिवार से मिले। मुलाकात के दौरान नितिन के पिता भावुक हो उठे और उन्होंने कहा—

“मेरे बेटे की हत्या कर दी गई है। यह लड़ाई किसी पार्टी की नहीं, बल्कि इंसाफ की है। क्या आप मेरा साथ देंगे?”

इस पर नीरज तिवारी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस निर्मम हत्या से अत्यंत आहत हैं और चौबीसों घंटे, हर परिस्थिति में नितिन के परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह संघर्ष केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि न्याय और मानवता के पक्ष में लड़ी जाने वाली लड़ाई है।

नीरज तिवारी ने एसएसपी नैनीताल से मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और गंभीर जांच की मांग की तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता बताई।

 

प्रदेश प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में बढ़ता जंगलराज, अपराधियों को मिल रहा राजनीतिक संरक्षण और कमजोर होती कानून-व्यवस्था सभ्य समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। अब समय आ गया है कि हर संवेदनशील नागरिक इंसाफ और मानवता के पक्ष में खुलकर खड़ा हो।

और पढ़ें

error: Content is protected !!