Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

नैनीताल के विकास को लेकर आशावादी डीएम रयाल, नव वर्ष पर दिया भरोसा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – ललित मोहन रयाल ने नव वर्ष 2026 के अवसर पर जनपद नैनीताल के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कामना की कि नया वर्ष जनपदवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए।

जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि बीते वर्ष जनपदवासियों के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से प्रशासनिक कार्यों को मजबूती मिली और विकास को नई दिशा प्राप्त हुई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्ष में भी सतत विकास, पारदर्शिता और सुशासन के साथ जनपद के समग्र विकास, सामाजिक सौहार्द और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने जनपदवासियों से आपसी सहयोग, भाईचारे और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता की भागीदारी ही विकास की सबसे मजबूत नींव है। शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन जनता की सेवा, समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अपने संदेश के अंत में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया बंधुओं को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए सुखद, सुरक्षित और मंगलमय वर्ष की कामना की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!