Breaking News

रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा त्योहारों पर अमन-चैन कायम रखने को पुलिस की तैयारी तेज, एएसपी अमित कुमार सैनी ने पीस कमेटी संग की बैठक बूथ मजबूत करने की रणनीति पर भाजपा का महामंथन, जिला प्रभारी खिलेन्द्र चौधरी बोले—‘बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत’ ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता

उत्तराखंड में परिवहन व्यवस्था को मजबूती, रोडवेज में 112 नई बसें शामिल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड के लिए नए साल की शुरुआत एक अच्छी और राहत भरी खबर के साथ हुई है। राज्य के सार्वजनिक परिवहन को मजबूती देते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 112 नई बसें शामिल की गई हैं। सोमवार को राजधानी देहरादून में पुष्कर सिंह धामी ने इन नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नए वर्ष पर यह राज्य के लिए खुशी और गर्व का क्षण है। परिवहन निगम के बेड़े में नई बसों के शामिल होने से न केवल प्रदेश का ट्रांसपोर्ट सिस्टम और अधिक सुदृढ़ होगा, बल्कि प्रदेश के भीतर और बाहर से आने वाले यात्रियों को भी बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार लगातार सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि आम जनता, पर्यटक और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोग सुगम यातायात सुविधा से जुड़ सकें। नई बसों के संचालन से यात्रियों को समयबद्ध सेवा, आरामदायक सफर और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ये नई बसें विभिन्न रूटों पर संचालित की जाएंगी, जिससे पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के बीच यातायात व्यवस्था और अधिक सुचारु होगी। नई बसों के जुड़ने से रोडवेज की सेवाओं में विस्तार होगा और यात्रियों की बढ़ती मांग को भी पूरा किया जा सकेगा।

नई बसों की सौगात से उत्तराखंड रोडवेज को नई ऊर्जा मिली है और यह कदम राज्य में आधुनिक, सुरक्षित और मजबूत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की ओर एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!