Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

उत्तराखंड पुलिस में ऐतिहासिक पदोन्नतियां, 2025 में रिकॉर्ड बनाया….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – नए साल की शुरुआत उत्तराखंड पुलिस के जवानों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। पुलिस मुख्यालय ने नववर्ष के अवसर पर नागरिक पुलिस के 229 मुख्य आरक्षियों को अपर उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया है। इन पदोन्नत कर्मियों में 25 महिला मुख्य आरक्षी भी शामिल हैं, जो पुलिस विभाग में महिलाओं की सशक्त और बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

वर्ष 2025 उत्तराखंड पुलिस के लिए पदोन्नतियों के लिहाज से ऐतिहासिक वर्ष साबित हुआ है। इस दौरान मुख्य आरक्षी से लेकर निरीक्षक स्तर तक रिकॉर्ड 958 पदोन्नतियां की गईं, जबकि विभिन्न संवर्गों में कुल 1060 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है।

वर्ष 2025 में हुई प्रमुख पदोन्नतियां

  • निरीक्षक – 150
  • उपनिरीक्षक – 92
  • अपर/सहायक उपनिरीक्षक – 385
  • मुख्य आरक्षी – 331

वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर भी बड़ी पदोन्नतियां

  • अपर पुलिस अधीक्षक (विशेष श्रेणी) – 05
  • अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी–01 – 10
  • अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी–02 – 28
  • पुलिस उपाधीक्षक (ज्येष्ठ वेतनमान) – 18
  • पुलिस उपाधीक्षक (कनिष्ठ वेतनमान) – 33
  • अपर पुलिस अधीक्षक (दूरसंचार) – 02
  • पुलिस उपाधीक्षक (दूरसंचार) – 03
  • मुख्य अग्निशमन अधिकारी – 03

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पदोन्नत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया से पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ता है, जिससे वे और अधिक ऊर्जा, समर्पण और निष्ठा के साथ जनसेवा और कानून व्यवस्था के दायित्वों का निर्वहन करते हैं।

डीजीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस मुख्यालय भविष्य में भी कर्मचारियों के कल्याण, पारदर्शिता और समय पर पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नए साल की इस सौगात से पुलिस महकमे में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिल रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!