Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

सीएम की पहल पर जनता को मिला लाभ, लक्सर में शिविर आयोजित….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार – राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत जनपद हरिद्वार के विकास खंड लक्सर की न्याय पंचायत बहादुरपुर खादर स्थित पंचायत भवन में एक वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पी.आर. चौहान (अपर जिलाधिकारी–प्रशासन) ने की।

इस बहुउद्देशीय शिविर में क्षेत्रीय जनता की भारी सहभागिता देखने को मिली। कुल 1956 लोगों ने शिविर में प्रतिभाग किया। विभिन्न विभागों के माध्यम से 865 लोगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए, जबकि 617 लोगों को अलग–अलग जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविर के दौरान कुल 86 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 64 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा–निर्देश जारी किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके द्वार पर ही मिले और समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर उपस्थित शोभाराम प्रजापति (राज्यमंत्री) ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किया गया यह अभियान ग्रामीण जनता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।

शिविर के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्सर अम्बरीष गर्ग, जिला पंचायत सदस्य रेणु बाला, खंड विकास अधिकारी परवीन भट्ट, क्षेत्र के ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

यह बहुउद्देशीय शिविर सरकार की गांव–गांव तक सुशासन पहुंचाने की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना, जहां एक ही स्थान पर जनता को सेवाएं, समाधान और योजनाओं का लाभ मिला।

और पढ़ें

error: Content is protected !!