Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

ओखलकांडा पहुंची सरकार बहुउद्देशीय शिविर में 169 शिकायतों का मौके पर निस्तारण….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – उत्तराखंड सरकार के “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत विकासखंड ओखलकांडा के राजकीय इंटर कॉलेज भीड़ापानी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट ने की।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। कुल 169 शिकायतों और प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया, जिनमें राजस्व, पंचायती राज, चिकित्सा, कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों से जुड़े मामले शामिल रहे।

उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर प्रशासन और आम जनता के बीच मजबूत सेतु का काम कर रहे हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में स्थानीय लोगों ने सरकार की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बड़ी राहत मिल रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!