Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

नैनीताल में लौटेगा उत्सव का जश्न, 22 से 25 दिसंबर तक भव्य विंटर कार्निवाल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु नैनीताल में 22 से 25 दिसंबर तक डीएसए मैदान में भव्य विंटर कार्निवाल आयोजित किया जाएगा। वर्ष 2018 के बाद यह पहला बड़ा विंटर कार्निवाल होगा, जिसमें पहाड़ की संस्कृति, व्यंजन, स्थानीय कलाकारों के साथ बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।

कार्निवाल की तैयारियों को लेकर विधायक सरिता आर्या की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

22 दिसंबर को बिड़ला चुंगी से कैंची धाम तक ट्रैकिंग, रिगाटा और बैंड प्रस्तुति होगी। 23 दिसंबर को नैनीझील में बोटिंग रेस, दीपदान, परेड-झांकी और स्टार नाइट में बॉलीवुड कलाकार परमीश वर्मा की प्रस्तुति होगी। 24 दिसंबर को फूड फेस्टिवल और उत्तराखंड स्टार नाइट में पवनदीप प्रस्तुति देंगे। 25 दिसंबर को विभिन्न प्रतियोगिताएं और स्टार नाइट में पांडवाज ग्रुप का कार्यक्रम होगा।

माल रोड को लाइटिंग से सजाया जाएगा, एलईडी स्क्रीन, सेल्फी स्टैंड और स्थानीय कलाकारों के लिए अलग मंच बनाया जाएगा। शुभारंभ पर मुख्यमंत्री और समापन पर पर्यटन मंत्री को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!