Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

झाड़ियों में छिपे भालू के बच्चे ने स्कूल जा रहे छात्र पर किया हमला, दोस्त की बहादुरी से बची जान….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

चमोली – क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता के बीच शनिवार सुबह एक चिंताजनक घटना सामने आई, जहां स्कूल जाते समय एक छात्र पर भालू के बच्चे ने अचानक हमला कर दिया। सौभाग्य से साथ चल रहे दोस्त की सूझबूझ और साहस से छात्र की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर के कक्षा 7 के छात्र देवेश अपने गांव के कक्षा 6 के छात्र पकेश के साथ रोज़ की तरह स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों के बीच छिपा भालू का बच्चा अचानक बाहर निकला और देवेश के पैर को पकड़कर नाखून मार दिए। अचानक हुए हमले से छात्र घबरा गया, लेकिन साथ चल रहे पकेश ने हिम्मत दिखाते हुए पत्थर फेंके और जोर-जोर से शोर मचाया, जिससे भालू का बच्चा जंगल की ओर भाग गया।

घटना में देवेश के पैर पर भालू के बच्चे के नाखूनों के हल्के निशान आए हैं। स्कूल के अध्यापक मनबर रावत ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। इसके बाद घायल छात्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

उप वन क्षेत्राधिकारी बीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि छात्र को गंभीर चोट नहीं आई है और उसके पैर पर केवल हल्के निशान हैं। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रियम गुप्ता ने भी पुष्टि की कि प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को सुरक्षित घर भेज दिया गया है।

वन विभाग ने एहतियातन क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पकेश की बहादुरी की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!