Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

बैडमिंटन कोर्ट में दिखा मुख्यमंत्री धामी का अलग अंदाज, फिट और फोकस्ड रहने का दिया संदेश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित 10वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता–2025 के शुभारंभ अवसर पर एक अलग ही अंदाज में नजर आए। परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने न केवल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि स्वयं बैडमिंटन कोर्ट में उतरकर खेलते भी दिखाई दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शासकीय कार्यों की व्यस्तता के बीच कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए खेल गतिविधियों से जुड़ना बेहद आवश्यक है। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि जीवन में अनुशासन लाने के साथ मानसिक तनाव को भी दूर करता है। उन्होंने कहा कि निरोगी रहना मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और खेल इसके लिए सबसे प्रभावी माध्यम है।

सीएम धामी ने विश्वास जताया कि अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता भविष्य में भी निरंतर आगे बढ़ेगी और इससे कर्मचारियों व अधिकारियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के 42 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी प्रतिभाग कर रहे हैं, जो स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना को बढ़ावा दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि खेलभूमि के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन हुआ, जिससे खेल अवसंरचना और सुविधाओं में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य देवभूमि उत्तराखंड को खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है, ताकि यहां की युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें। मुख्यमंत्री की मौजूदगी और सहभागिता से प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों और कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

और पढ़ें

error: Content is protected !!