Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

खाद्य अधिकारी का होटल साम्राज्य! — हाईकोर्ट ने सरकार व ईडी से मांगा जवाब, 20 करोड़ के होटल समेत संपत्ति जांच के घेरे में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल / हरिद्वार। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हरिद्वार के खाद्य सुरक्षा अधिकारी तेजबल पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों से जुड़ी याचिका पर राज्य सरकार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

मामले के अनुसार, हरिद्वार निवासी यशपाल सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया कि खाद्य जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल ने अपनी सरकारी नौकरी के दौरान भारी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की है।

याचिका में कहा गया है कि अधिकारी के पास होटल, रेस्टोरेंट, मकान, दुकान और कई जमीनें हैं। आरोप है कि तेजबल ने नैनीताल के खुर्पाताल और हल्द्वानी के तल्ली बमौरी सहित कई स्थानों पर संपत्तियां खरीदी हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई गई है कि तेजबल ने अपने साथियों के साथ मिलकर नैनीताल के बसानी क्षेत्र में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से ‘द भेल होटल एंड रेस्टोरेंट’ भी खरीदा है।

याचिका में मांग की गई है कि खाद्य आपूर्ति अधिकारी तेजबल की आय के स्रोतों और अवैध संपत्तियों की विस्तृत जांच कराई जाए।

उच्च न्यायालय ने इस पर सुनवाई करते हुए मामले को गंभीर माना और राज्य सरकार व ईडी सहित संबंधित एजेंसियों से अगली तिथि तक जवाब मांगा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!