Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

भ्रामक पोस्टों पर सख्त हुए डीजी सूचना बंशीधर तिवारी — सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, साइबर टीम जांच में जुटी..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सोशल मीडिया पर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाली पोस्टों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

तिवारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को भेजे पत्र में बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा फेसबुक पर उनके खिलाफ झूठे, भ्रामक और बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। इन पोस्टों के जरिए उनकी सामाजिक और पेशेवर प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक सुनियोजित साजिश के तहत किया जा रहा है, जिससे न केवल उनकी बल्कि राज्य सरकार की छवि को भी धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। तिवारी ने अपनी शिकायत के साथ उन आपत्तिजनक पोस्टों की प्रतियां भी संलग्न की हैं।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे एंटी साइबर क्राइम टीम को जांच के लिए सौंप दिया है। टीम अब सोशल मीडिया पर वायरल इन पोस्टों के स्रोत और जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान में जुट गई है।

सूचना विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई राज्य में झूठी खबरों और अफवाहों के खिलाफ सख्त संदेश देने के उद्देश्य से भी की गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!