Breaking News

गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा त्योहारों पर अमन-चैन कायम रखने को पुलिस की तैयारी तेज, एएसपी अमित कुमार सैनी ने पीस कमेटी संग की बैठक

गदरपुर नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान, 5000 से अधिक लोगों ने ली शपथ….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

गदरपुर – शहरी विकास निदेशालय उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद गदरपुर द्वारा “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड नंबर 06, आवास विकास स्थित खुशीराम पार्क में हुई, जहाँ नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर, अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल, सभी सभासदगणों और लगभग 200 नागरिकों ने मिलकर स्वच्छता की शपथ ली। शपथ के बाद सभी प्रतिभागियों ने श्रमदान एवं वृक्षारोपण कर स्वच्छता और हरियाली का संदेश दिया।

इसके साथ ही शहर के सभी विद्यालयों में शिक्षकों व विद्यार्थियों सहित 5,000 से अधिक लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियाँ, नगर पालिका स्टाफ और पर्यावरण मित्र भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। इस मौके पर सभी ने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!