Breaking News

गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा त्योहारों पर अमन-चैन कायम रखने को पुलिस की तैयारी तेज, एएसपी अमित कुमार सैनी ने पीस कमेटी संग की बैठक

थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा व सितारगंज में बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा और सितारगंज में बनने वाली लाइब्रेरी के संचालन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी खटीमा व सितारगंज, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और कार्यदायी संस्था कृषि मंडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थल निरीक्षण कर शीघ्र कार्ययोजना तैयार करें और गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूर्ण कराएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि लाइब्रेरी शीघ्र शुरू होने से युवाओं और छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने भवनों की मरम्मत, पुस्तक व कुर्सियों की उपलब्धता, पानी निकासी की व्यवस्था तथा खराब शौचालयों की मरम्मत को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, मंडी प्रबंध निदेशक हेमंत वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा और जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन मौजूद रहे। वहीं उप जिलाधिकारी खटीमा तुषार सैनी और सितारगंज रविन्द्र जुआठा वर्चुअली बैठक से जुड़े।

और पढ़ें

error: Content is protected !!