Breaking News

प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान, हल्द्वानी पहुंचे कृषक रथ के कार्यक्रम में बंशीधर भगत ने किया प्रेरित मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया खुजेठी-पतलिया-बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास डांडिया नाइट-2026 में अनुज कांत अग्रवाल बने ‘डांडिया किंग’, कनक अग्रवाल ने जीता ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की निकासी के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग! पुलिस और PWD ने किया संयुक्त निरीक्षण निगलाट में पार्किंग, रानीबाग में वैली ब्रिज का प्रस्ताव; जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज श्रीराम बारात को लेकर हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को कई रास्तों पर डायवर्जन

विवेक नगर में आबकारी विभाग की छापेमारी, पांच पेटी अवैध शराब बरामद….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – उत्तराखंड राज्य में अवैध मद्य निष्कर्षण एवं बिक्री पर रोकथाम के लिए आबकारी आयुक्त महोदया के निर्देशानुसार चलाए जा रहे जनपदीय प्रवर्तन अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद उधम सिंह नगर की संयुक्त आबकारी प्रवर्तन टीम ने रुद्रपुर के वार्ड नंबर-10, विवेक नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की।

गोपनीय सूचना पर की गई इस छापेमारी में मोनू सोनकर के आवासीय परिसर से पांच पेटी देशी शराब (टेट्रा पैक) बरामद की गई। यह शराब अवैध रूप से संग्रहित कर संभावित बिक्री हेतु रखी गई थी। टीम ने मौके पर बरामद शराब को आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत जब्त कर लिया।

आबकारी विभाग ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मद्य व्यापार पर लगाम कसने के लिए इसी प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!