Breaking News

प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान, हल्द्वानी पहुंचे कृषक रथ के कार्यक्रम में बंशीधर भगत ने किया प्रेरित मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया खुजेठी-पतलिया-बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास डांडिया नाइट-2026 में अनुज कांत अग्रवाल बने ‘डांडिया किंग’, कनक अग्रवाल ने जीता ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की निकासी के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग! पुलिस और PWD ने किया संयुक्त निरीक्षण निगलाट में पार्किंग, रानीबाग में वैली ब्रिज का प्रस्ताव; जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज श्रीराम बारात को लेकर हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को कई रास्तों पर डायवर्जन

उधम सिंह नगर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक स्थलों पर मद्यपान पर कसी लगाम….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – उत्तराखंड राज्य में आबकारी आयुक्त महोदया के निर्देशानुसार मदिरा दुकानों के आस-पास अवैध मद्य सेवन एवं सार्वजनिक स्थलों पर मद्यपान रोकथाम के लिए जनपदीय स्तर पर सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार शाम को जिला आबकारी अधिकारी, उधम सिंह नगर के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने अटारिया रोड, रोडवेज परिसर और गल्ला मंडी क्षेत्र स्थित मदिरा दुकानों के आस-पास औचक निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान टीम ने मदिरा दुकानों के समीप सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों को सख्त चेतावनी दी। वहीं ढाबा संचालकों और ठेला विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे किसी भी हालत में ग्राहकों को शराब परोसने अथवा सेवन की अनुमति न दें। टीम ने कहा कि उल्लंघन करने पर उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आबकारी विभाग का कहना है कि जनपद में सार्वजनिक स्थलों पर मद्यपान की प्रवृत्ति पर नियंत्रण और वैध मद्य व्यापार व्यवस्था की स्थापना विभाग की प्राथमिकता है। विभाग ने साफ किया है कि ऐसे औचक चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!