Breaking News

गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा त्योहारों पर अमन-चैन कायम रखने को पुलिस की तैयारी तेज, एएसपी अमित कुमार सैनी ने पीस कमेटी संग की बैठक

शक्ति फार्म में जंगली सूअर का स्कूल पर हमला, बच्ची घायल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज – गोविंद नगर स्थित शिशु मंदिर स्कूल में सोमवार को एक जंगली सूअर के घुस आने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुए हमले में एक बच्ची घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

ग्राम प्रधान पति प्रभाकर राय ने बताया कि स्कूल के पास धान का खेत है, जहां से जंगली सूअर सीधे स्कूल भवन में घुस आया। बाहर निकलने का रास्ता न मिलने पर उसने कक्षा में बैठी एक बच्ची पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची के पैर में चोट आई।

ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में चार हाथियों के गांव में घुस आने की घटना से लोग पहले ही भयभीत थे। अब स्कूल में हुए इस हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से आग्रह किया है कि जंगली जानवरों के लगातार हो रहे हमलों से निपटने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!