Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

खेत में पानी लगाने के विवाद में युवक को गोली, मौके पर मौत….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

सितारगंजसितारगंज क्षेत्र के सैंजनी गांव में सोमवार को खेत में पानी लगाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। कहासुनी के बीच सुरजीत सिंह नामक युवक को क्षेत्र के अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज और हत्या की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और दर्जनों ग्रामीण सरकारी अस्पताल में एकत्र हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा मोर्चरी भेजा है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गांव में तनाव का माहौल है, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!