Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

बागेश्वर में मासूम की मौत: सीएम धामी ने कुमाऊँ कमिश्नर को जांच के आदेश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे की दुखद मृत्यु को अत्यंत पीड़ादायक तथा दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार कई स्तरों पर अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से कर्तव्यों का निर्वहन लापरवाही से किया गया, जिसमें एम्बुलेंस सेवा की प्रमुख चूक भी शामिल है ।

उन्होंने यह कहते हुए कुमाऊँ आयुक्त को तुरंत इस संवेदनशील मामले की उच्च‑स्तरीय जांच सौंपने का आदेश जारी किया कि जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार जनता के विश्वास और जीवन की रक्षा में किसी भी कोताही को बर्दाश्त नहीं करेगी।

मासूम बच्चे के पिता, जो एक फौजी हैं, ने बताया कि उन्होंने ग्वालदम से लेकर बैजनाथ, बागेश्वर जिला अस्पताल तक दौड़ लगाया, लेकिन समय पर एम्बुलेंस न मिल पाने के कारण इलाज में भीषण विलंब हुआ, जिससे बच्चा समय रहते आवश्यक इलाज नहीं मिलने पर मृत्यु के घाट उतर गया यह एक सिस्टम की ‘स्याही तस्वीर’ के रूप में सामने आया है ।

स्वास्थ्य विभाग ने आनन‑फानन में एक तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की, जिसमें चिकित्सकों को क्लीन चिट दी गई, जबकि 108 एम्बुलेंस सेवा स्टाफ के खिलाफ सस्पेंशन और हटाने की सिफारिश की गई। प्रभावित स्टाफ को स्पष्टीकरण पेश करने और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है

और पढ़ें

error: Content is protected !!