Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

CM धामी के आदेश पर SMHA–STF टीम करेगी राज्यभर के नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण (SMHA) एवं एसटीएफ (Special Task Force) की संयुक्त टीम द्वारा पूरे प्रदेश में चल रहे सभी नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। प्रदेश में करीब १३६ पंजीकृत केंद्रों के अतिरिक्त अनुमानतः २०० से अधिक ऐसे केंद्रों संचालित हो रहे हैं जो नहीं हुए हैं और सरकारी मानकों का उल्लंघन कर रहे हैं

स्वास्थ्य विभाग की बैठक में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना पंजीकरण के अथवा न्यूनतम मानकों का पालन न करने वाले केंद्रों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे केंद्रों को पहले नोटिस देकर पंजीकरण करवाने का अवसर दिया जाएगा, अन्यथा उन्हें अवैध घोषित कर बन्द किया जाएगा ।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि निरीक्षण टीमों में SMHA प्रतिनिधि, STF अधिकारी, लैब तकनीशियन (रोगियों के यूरिन टेस्ट के लिए), NCB और FDA के पदाधिकारी शामिल होंगे। निरीक्षण के दौरान SOP (Standard Operating Procedure) के अनुपालन, स्टाफ व सुविधाओं की स्थिति, काउंसलिंग एवं पुनर्वास व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी

और पढ़ें

error: Content is protected !!