Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान में जनसहभागिता का आह्वाहन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के कार्यपालक अध्यक्ष  के दिशा-निर्देशानुसार आगामी 22 जून, 2025 (रविवार) को राज्यभर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान प्रातः 07ः00 बजे से अगले तीन घंटों तक चलेगा, जिसकी शुरुआत “स्वच्छता संकल्प” से की जाएगी, तत्पश्चात सभी प्रतिभागी “श्रमदान” कर स्थानीय क्षेत्रों से कूड़ा-कचरा एकत्र करेंगे।

सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर योगेंद्र कुमार सागर ने बताया कि स्वच्छता अभियान को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), तालुका विधिक सेवा समितियों (TLSC), जिला न्यायलय, जिला प्रशासन, बार संघों, पैनल अधिवक्ताओं तथा अन्य संबंधित विभागों एवं संगठनों के सहयोग से संचालित किया जाएगा।

सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों, स्थानीय निकायों, सरकारी विभागों, कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों और आम नागरिकों से अपील की  है कि वे बढ़-चढ़कर इस अभियान में भाग लें ,और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!