Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

महापौर ने सफाई कर्मियों को दी राहत – भीषण गर्मी को देखते हुए बदली काम की शिफ्ट….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – भीषण गर्मी को देखते हुए सफाई कर्मियों के लिए काम की शिफ्ट का समय बदलने की मांग को लेकर देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ ने महापौर विकास शर्मा को ज्ञापन सौंपकर राहत देने की मांग की। जिस पर महापौर ने सफाई कर्मियों की सफाई कर्मियों की मांग के अनुरूप सफाई कर्मियों के लिए काम की शिफ्ट प्रातः 5 बजे से 10 बजे तक करने के निर्देश दिये।

बता दें भीषण गर्मी में सफाई कर्मियों को राहत देने के लिए पिछले दिनों  राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने भी शहरी विकास निदेशालय से सफाई कर्मचारियों की एक पारी प्रातः 5 बजे से 10 बजे तक निर्धारित करने का अनुरोध किया था। बुधवार को देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने महापौर विकास शर्मा के समक्ष उक्त मुद्दा उठाते हुए भीषण गर्मी को देखते हुए सफाई कर्मियों को राहत दिलाने की मांग की। जिस पर महापौर ने सफाई कर्मियों के हित में सफाई के लिए सुबह की पारी 5 बजे से 10 बजे तक और शाम को 5 बजे से 7 बजे तक करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये। इस दौरान महापौर ने कहा कि सफाई कर्मी नगर निगम परिवार का हिस्सा है और उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जायेगा।

उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता के साथ साथ नगर निगम कर्मियों के स्वास्थ्य की रक्षा करना भी जरूरी है। पिछले दिनों पर्यावरण मित्रों की सेहत की चिंता करते हुए निगम की ओर से ग्लूकोज व अन्य सामान वितरित किया गया था। आगे भी जरूरत पड़ने पर सफाई कर्मियों को हर संभव मदद दी जायेगी। इस अवसर पर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश राजोरिया, संदीप आजाद, संदीप आजाद, सूरज आजाद, राजपाल, मुकेश भगत, अजय, विक्की, अनिल आदि समेत कई लोग मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!