Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि संकल्प अभियान 2025 के तहत तीन कृषि प्रचार रथों को रवाना किया….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार को विकास भवन से विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अन्तर्गत 03 कृषि प्रचार रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि खरीफ फसल चक्र से पूर्व विकसित संकल्प अभियान जो 29 मई से 12 जून 2025 तक चलाया जायेगा। इस दौरान तीनों कृषि प्रचार रथ जनपद के सभी न्यायपंचायतों में जाकर कृषकों को जागरूक करेगें तथा कृषकों हेतु देश व प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर कृषकों को जागरूक करेगें ताकि अधिक से अधिक कृषक योजनाओं का लाभ उठा सकें।

उन्होने कहा कि कृषि प्रचार वाहनों द्वारा कृषकों को कृषि वैज्ञानिको द्वारा नई तकनीकी की जानकारियां दी जायेगी ताकि कृषक अपनी खेती-बाड़ी में नई तकनीकी का उपयोग कर लाभ उठा सकेगे । उन्होने कहा कि कृषकों के उपयोगी सुझाव भी लिये जायेगें ताकि उन सुझावों को कृषि कल्याण की योजनाओं में समाहित किया जायेगा। उन्होने सभी कृषक भाईयों से अपील की कि कृषक रथों के माध्यम से दी जा रही महत्वपूर्ण जानकारियों का अधिक से अधिक लाभ उठाये। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 अभय सक्सेना, जिला आयुर्वेदिक युनानी अधिकारी डॉ0 आलोक शुक्ला, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत आदि मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!