Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

रुद्रपुर में विधिक सेवा समिति का जागरूकता शिविर: छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – सचिव विधिक साक्षरता योगेंद्र कुमार सागर के आदेश  के अनुपालन में गुरुवार को नवीन शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल भदाई पुरा रुद्रपुर  में  विधिक सेवा समिति के द्वारा दी जाने वाली विधिक सहायता पर   जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं के लिए कंपनसेशन, शिक्षा का अधिकार ,पोक्सो एक्ट ,कन्या भ्रूण हत्या ,बाल श्रम एवं बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड, सड़क सुरक्षा ,नालसा टोल फ्री नंबर 15100 ,निशुल्क अधिवक्ता, स्थाई लोक अदालत, पेंशन विकलांगता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड अपडेट , लीगल एड क्लीनिक आदि विषयों की जानकारी देकर सभी को जागरूक किया गया। शिविर मे पैनल अधिवक्ता कनिष्ठ चौरसिया रागनी मिश्रा अंकिता तिवारी विक्रम सिंह और रुद्रपुर कोतवाली से पायल आर्य प्राविधिक कार्यकर्ता कंचन सक्सेना अनीता सक्सेना सुनील शर्मा चंद्रबली यादव राधेश्याम विद्यालय के प्रधानाचार्य ,अध्यापक, बच्चों सहित लगभग 150 लोग कैंप में उपस्थित रहे ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!