Breaking News

उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को नई उड़ान सीएम धामी ने 142 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दी नियुक्ति, बोले “हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज”…. कृषि से रक्षा तक, युवा तकनीक से रचेंगे नए भारत की कहानी IIT रुड़की में शुरू हुआ स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2025…. सीएम धामी बोले – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब “सोशल चेंज मेकर्स”, समाज में ला सकते हैं बड़ा बदलाव…. देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद ने पकड़ा तूल महिला कॉन्स्टेबल का प्रदर्शनकारी नर्सिंग अधिकारी पर थप्पड़, वीडियो वायरल…. हाईकोर्ट की फटकार: सूखाताल झील सौंदर्यीकरण में देरी क्यों? तीन महीने में रिपोर्ट न देने पर DDA को लगाई लताड़…. उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन एक सप्ताह में सरकार से मांगी प्रगति रिपोर्ट….

कल्याणी नदी में अतिक्रमण हटाने की दिशा में जिलाधिकारी की पहल: सफाई अभियान शीघ्र शुरू होगा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर कल्याणी नदी अवैध अतिक्रमण व कूड़ा-कचरा भरने के कारण वर्षाकाल में जल भराव, बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है वही अतिक्रमण मकानों में रह रहे परिवारों को बाढ़ का भय बना रहता है। जिसके मद्देनजर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में कल्याणी नदी में अतिक्रमण को चिन्हित करने व कल्याणी नदी की सफाई कराने के निर्देश नगर निगम व सिंचाई विभाग को दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि कल्याणी नदी के पुर्नजीवन एवं अपने मूल स्वरूप में लाने के लिए जिला प्रशासन, राजस्व विभाग, नगर निगम एवं सिचांई विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर तुरन्त नदी में अतिक्रमण सर्वे कर चिन्हिकरण करने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त व सहायक अभियंता सिंचाई ने बताया कि कल्याणी नदी के लगभग 500 अधिक अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी  किये गये थे। उन्होने बताया कि कल्याणी नदी की सफाई हेतु टेंडर कर दिये गये है शीघ्र सफाई कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि कल्याणी नदी को अतिक्रमण से जहॉ नदी का बहाव बाधित हो रहा है वही जलभराव बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है। इसलिए कल्याणी नदी को अविरल प्रवाह बनाने व नदी को मूल स्वरूप में लाने हेतु सिंचाई व नगर निगम, राजस्व विभाग की टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्वे प्रारम्भ करें। उन्होने कहा कि नदी में अतिक्रमण व सफई की फोटोग्राफी भी करायी जाये। उन्होने कहा कि कल्याणी नदी की जद में आ रहे गरीब पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु प्रेरित किया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ओसी गौरव पाण्डेय, सहायक नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, अधिशासी अभियंता पेयजल सुनील जोशी, जल संस्थान तरूण शर्मा, सहायक अभियंता सिंचाई विजय पाल सिंह आदि मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!