Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

लालकुआं में वन निगम की लकड़ी भरने के दौरान ट्रक से गिरकर ड्राइवर की दर्दनाक मौत….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – रामपुररोड हल्द्वानी के बीच टांडा के जंगल में लकड़ी कटान के बाद वन विकास निगम के ठेकेदार द्वारा लकड़ी के गिल्टे उठवाने के दौरान ट्रक में लकड़ी की लोडिंग करते समय अचानक ट्रक के ऊपर से नीचे गिर जाने पर गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक जीशान खान को 2 दिन तक हल्द्वानी के एसटीएच चिकित्सालय में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान आज तड़के जीशान का निधन हो गया,

लालकुआं नगर के हाथीख़ाना संजयनगर निवासी ज़ीशान खांन उम्र 50 वर्ष अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चे और पत्नी को रोता बिलखता छोड़कर गया है, जीशान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आज शाम गमगीन माहौल में जीशान का अंतिम संस्कार किया गया, परिजनों के अनुसार जीशान लकड़ी ठेकेदार मुख्तार अहमद के ठेके में ट्रक ड्राइवर था, आज दोपहर को मुक्तियार अहमद और पीड़ित परिवार के बीच मुआवजे को लेकर समझौता हो गया। इसके बाद मृतक का गमगीन माहौल में स्थानीय कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!