Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

लक्ष्मण झूला क्षेत्र में जाम से निजात दिलाने हेतु पौड़ी पुलिस की कवायत जारी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उपजिलाधिकारी महोदय यमकेश्वर व क्षेत्राधिकारी महोदय श्रीनगर द्वारा लक्ष्मण झूला क्षेत्र में पहुंचकर यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जनहित में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय।

पौडी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौडी द्वारा चार धाम यात्रा व वीकेंड के दृष्टिगत लक्ष्मणझूला क्षेत्रांतर्गत यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित व सुचारु रुप से चलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु क्षेत्राधिकारी महोदय श्रीनगर को निर्देशित किया गया है एवं जाम लगने के कारणों का पता लगाकर उन कमियों को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में उपजिलाधिकारी महोदय यमकेश्वर व क्षेत्राधिकारी महोदय श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण व प्रभारी थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा लक्ष्मणझूला क्षेत्रांतर्गत वीकेंड पर होने वाली भीड़भाड़ के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने हेतु गरुडचट्टी,जानकी सेतु, चीला आदि स्थानों पर संयुक्त रुप से यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। वाहनो की चैकिंग करने के  साथ साथ यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करवाने हेतु थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला को निर्देशित किया गया।

 

गरुड़चट्टी पर लगने वाले जाम की समीक्षा करने पर पाया कि यहां पर जिला पंचायत द्वारा वाहनों से  पर्ची काटने के कारण जाम लग रहा है, जिस पर जिला पंचायत संचालकों के साथ वार्ता की गई और इस बैरियर को 300 मीटर आगे की तरफ शिफ्ट किया गया है जिससे काफी हद तक जाम की समस्या का निस्तारण किया गया साथ ही राफ्ट संचालको को भी निर्देशित किया गया कि राफ्ट वाहनों का नम्बर आने पर ही क्रमबद्ध तरीके से संचालन किया जाए तथा वाहनों को अन्यत्र सड़क पर खड़ा ना करे इससे जाम की समस्याएं उत्पन्न होती है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले, ओवरलोडिंग करने व ओवर स्पीड में वाहन चलाने वाले वाहन चालको के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की जाये। पौड़ी पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था में आमजन को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!