Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

रुद्रपुर: तीन पेट्रोल पंपों पर प्रशासन की औचक छापेमारी, गंदगी पर कार्रवाई के आदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में शनिवार  देर रात्रि उप जिलाधिकारी मनीष बिस्ट, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, सहायक नियंत्रक वाट माप ललित मोहन पाण्डे ने व पुलिस अधिकारिओ के साथ सयुक्त रूप से बीपी रुद्रपुर भारत पेट्रोल पम्प, शक्ति आयाल पेट्रोल पम्प व व्हेल पेट्रोल पम्प का औचक छापेमारी की गई l  छापेमारी के दौरान डीजल व पेट्रोल को केन में डालकर मापा गया तथा वाहन के पाहियों में डालेजाने वाला हवा को भी वाहन में डलवाकर जांच की गई जो ठीक पाया गया l शौचालय के निरीक्षण के  दौरान गन्दगी पाए जाने पर तीनो पेट्रोल पम्पो के मालिकों पर कार्यवाही करते हुए जुर्माना लगाने के निर्देश उप जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को दिए l उप जिलाधिकारी ने कहा ग्राहकों को किसी प्रकार का नुकसान ना हो इसलिए निरंतर छापेमारी की कार्यवाही की जाती है और आगे भी की जायेगी l निरीक्षण के दौरान तहसीलदार दिनेश कुटोला, सहायक सांख्यिकी वाट माप के एन अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे l

और पढ़ें

error: Content is protected !!