Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

पूर्व सैनिकों के शिष्टमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – पूर्व सैनिकों का एक शिष्टमंडल गणेश जोशी, सैनिक कल्याण मंत्री उत्तराखंड और कर्नल वेटरन उत्तराखंड सब एरिया के कार्यालय में देहरादून में मिला। इस शिष्टमंडल ने निम्नलिखित मांगों को उनके सम्मुख रखा:

  1. कोटद्वार में उपनल कैंप कार्यालय की स्थापना: जिससे कोटद्वार के आसपास के पूर्व सैनिकों को देहरादून नहीं जाना पड़ेगा।
  2. ई सी एच एस पॉलीक्लिनिक कोटद्वार में एम्बुलेंस की व्यवस्था: जिससे बीमार पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों को आपातकाल में देहरादून और दूसरे हॉस्पिटल में ले जाने में सुविधा प्रदान हो सके।
  3. कोटद्वार में एडहॉक स्टेशन मुख्यालय खोलने: कर्नल वेटरन से अनुरोध किया गया।
  4. ई सी एच एस कॉम्प्लेक्स में जलपान की व्यवस्था: पूर्व सैनिकों के लिए सुविधा प्रदान करने के लिए।
  5. पूर्व सैनिकों की राजस्व संबंधी विवादों के निस्तारण के लिए जिला स्तर पर मासिक बैठक बुलाने: जिससे पूर्व सैनिकों के मुद्दों का समाधान हो सके।

इस शिष्टमंडल में ताजबर सिंह गुसाईं, जीत सिंह, अनसूया प्रसाद सेमवाल और सुरेश सिंह आदि उपस्थित थे। हमें उम्मीद है कि हमारी इन मांगों पर विचार किया जाएगा और हमें राहत प्रदान की जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!