Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

नीलकंठ मंदिर के आस पास सार्वजनिक स्थलों में कूड़ा-करकट व गंदगी फैलाने वालों पर हुआ मुकदमा दर्ज……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में मंदिरों,धार्मिक/पर्यटक स्थानों,सार्वजनिक स्थलों एवं नदियों में मलबा डालने, कूड़ा करकट डालने, गंदगी करने फैलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला द्वारा थाना क्षेत्र में ऐसे व्यक्तियों जिनके द्वारा सार्वजनिक स्थानों एवं नदी घाटों में कूड़ा-करकट डालने व ऐसे स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले लोगों को चिह्नित करते हुए उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही है।

 

साथ ही लक्ष्मणझूला के नीलकंठ मंदिर के आस पास गंदगी फैलाने वाले और कूड़ा करकट डालने वाले कुछ अज्ञात स्थानीय लोगों व कुछ बाहर से आये हुए पर्यटकों जिनके द्वारा इस क्षेत्र में गंदगी फैलाकर स्वच्छ वातावरण को प्रदूषित किया जा रहा है उन लोगों के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0सं0-19/25, धारा-272/279/280/292 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। इस सम्बन्ध में पुलिस द्वारा जांच कर ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों सहित बाहर से आने वाले पर्यटकों से अपील है कि मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों, नदियों/नालों में कूड़ा ना फेंके,वातावरण को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग करें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!