Breaking News

नैनीताल में विकास योजनाओं की समीक्षा, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश; अक्टूबर तक सभी सड़कें गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य विश्व मानवतावादी दिवस पर रातीघाट इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर पर्यटकों की सुविधाओं से खिलवाड़ नहीं, भीमताल में 16 होम स्टे जांचे; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई नैनीताल पुलिस की तत्परता से परिवार से बिछड़ा किशोर मिला, काठगोदाम स्टेशन पर AHTU ने किया बरामद काठगोदाम पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर मुकदमा; ऑपरेशन प्रहार में एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार सलेड़ी-खेरोला से नौकुचियाताल बाईपास का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारंभ; भीमताल को जाम से मिलेगी बड़ी राहत

“काठगोदाम डिपो में अनुबंधित बस चालक का हंगामा, रोडवेज कर्मचारियों ने की कार्रवाई की मांग”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- काठगोदाम डिपो में अनुबंधित सीएनजी बस के चालक ने लिपिकों से अभद्रता कर दी। चालक ने समय संचालन कक्ष में तैनात कर्मचारियों से गालीगलौज कर विभागीय कार्य में बाधा भी पहुंचाई। इसे लेकर डिपो परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा और सभी अनुभागों में कामकाज ठप हो गया। गुस्साए रोडवेज कर्मचारियों ने प्रबंधन को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की है। गुरुग्राम रूट पर चलने वाली अनुबंधित बस के चालक ने सोमवार को काठगोदाम डिपो पहुंचकर हंगामा काटा। वह रूट पर बस भेजने को लेकर टाइम ऑफिस में तैनात लिपिकों से भिड़ गया। आरोप है कि उसने वहां तैनात लिपिकों व परिचालकों से गालीगलौज और अभद्रता की। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस बीच स्टेशन इंचार्ज लाल कुमार भी वहां पहुंच गए।

 

चालक ने उनके सामने भी अभद्रता की। बाद में मामला शांत होने पर रोडवेज कर्मचारियों की ओर से प्रबंधन को पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायती पत्र सौंपा गया है। काठगोदाम डिपो के इंचार्ज लाल कुमार ने बताया कि अनुबंधित बस स्वामी ने सीएनजी लीक होने की जानकारी दी थी। बताया कि इस कारण बस उपलब्ध नहीं होगी लेकिन इसके घंटेभर बाद ही बस चालक डिपो पहुंच गया और हंगामा करने लगा। कर्मचारियों की ओर से मिले शिकायती पत्र पर कार्रवाई की संस्तुति करते हुए सहायक महाप्रबंधक को भेज दिया है।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!