Breaking News

नैनीताल में विकास योजनाओं की समीक्षा, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश; अक्टूबर तक सभी सड़कें गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य विश्व मानवतावादी दिवस पर रातीघाट इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर पर्यटकों की सुविधाओं से खिलवाड़ नहीं, भीमताल में 16 होम स्टे जांचे; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई नैनीताल पुलिस की तत्परता से परिवार से बिछड़ा किशोर मिला, काठगोदाम स्टेशन पर AHTU ने किया बरामद काठगोदाम पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर मुकदमा; ऑपरेशन प्रहार में एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार सलेड़ी-खेरोला से नौकुचियाताल बाईपास का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारंभ; भीमताल को जाम से मिलेगी बड़ी राहत

“शिक्षा, संघर्ष और संगठन – आज भी बाबा साहब के तीन मंत्र हैं भविष्य का रास्ता” – सुरेन्द्र सिंह नेगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार-  भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती के अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री, श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी एवं कोटद्वार की प्रथम महापौर श्रीमती हेमलता नेगी जी ने बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को नमन करते हुए अपने संदेश साझा किए। पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी ने अपने संदेश में कहा – “बाबा साहब का जीवन केवल संविधान निर्माण तक सीमित नहीं था, बल्कि यह एक सतत संघर्ष, चेतना और सामाजिक बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने हमें केवल अधिकार ही नहीं दिए, बल्कि आत्म-सम्मान और न्याय की राह भी दिखाई।” युवाओं के लिए नेगी जी ने अपने संदेश में कहा – “आज के युवाओं को चाहिए कि वे बाबा साहब की तरह शिक्षा को अपना अस्त्र बनाएं और सामाजिक समरसता को अपना धर्म।”

 

उन्होंने आगे कहा – “आज के दौर में जब समाज तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है, ऐसे समय में बाबा साहब के विचार हमें न्याय, समानता और भाईचारे की दिशा में स्थिरता और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।” पूर्व महापौर श्रीमती हेमलता नेगी जी ने बाबा साहब के महिला सशक्तिकरण में योगदान को स्मरण करते हुए कहा – “बाबा साहब ने नारी सशक्तिकरण की नींव रखी थी। आज महिलाएं जिस हक़ से पढ़ती हैं, आगे बढ़ती हैं, उसके पीछे उनकी दूरदृष्टि और नीतिगत सोच रही है।”दोनों जनप्रतिनिधियों ने संविधान की प्रस्तावना को देश की आत्मा बताते हुए, सभी नागरिकों से संविधान के मूल्यों को अपनाने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!