Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

पौड़ी पुलिस चला रही है ऑपरेशन मर्यादा, कर रही कड़ी कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयों को धार्मिक स्थानो के आस पास में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालो को चिन्हित कर ऑपरेशन मर्यादा के तहत अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए  गए है वही उनके द्वारा थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में भी थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल को थाना क्षेत्र के गंगा घाटों पर ऐसे मामलों में  कार्यवाही करने के आदेश दिए गए है  जिसके क्रम में थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा ऑपरेशन मर्यादा के तहत थाने पर चार पुलिस टीमों  का गठन किया है जिनके द्वारा गंगा घाटों  पर शराब पीने वालो पर विशेष नजर रखते हुए  कार्यवाही की जा रही है, पुलिस टीम  गंगा घाटों के साथ ही नीलकंठ क्षेत्र में भी ऐसे स्थानों को  चिन्हित कर रही है

 

और ऐसे स्थानों पर पकड़े जाने वाले लोगों के विरुद्ध  उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही कर रही है, इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि बीते पंद्रह दिनों में  पुलिस के द्वारा ऐसे मामलों में कुल 103 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए  28500 रुपए का राजस्व भी वसूल किया है  ।वहीं उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा है कि हमें अपने गंगा घाटों की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए ऐसे स्थान पर शराब का सेवन नहीं करना चाहिए साथ  उन्होंने यह भी कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसे स्थान पर शराब पीते हुआ पकड़ा जाता है  तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस टीम में उप निरी0उत्तम रमोला, हेमकांत,सुरेंद्र सिंह मनोज रमोला,राहुल,विनोद चमोली, राजबीर सिंह और राजीव कवि शामिल है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!