Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

होली से पहले मनी दिवाली! टीम इंडिया की जीत पर रुद्रपुर में गाबा व तनेजा के नेतृत्व में क्रिकेट फैंस ने मनाया जश्न….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर आईसीसी वनडे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया. आईसीसी टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार दूसरी खिताबी जीत है. इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। भारत की जीत के बाद देशभर में क्रिकेट फैंस जश्न में डूब गए. रुद्रपुर शहर में भी लोग ढोल नगाड़े के साथ सड़कों पर उतरे। समाजसेवी सुशील गाबा एवं जगदीश तनेजा सहित दर्जनों क्रिकेट फैंस ने काशीपुर बाईपास पर एकत्र होकर आतिशबाजी करके टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया।

 

समाजसेवी सुशील गाबा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतकर इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा और फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। भाजपा नेता जगदीश तनेजा ने इस शानदार जीत पर टीम को बधाई दी और कहा कि वे भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व महसूस करते हैं। तनेजा ने टीम के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि पूरा देश इस जीत का जश्न मना रहा है। इस दौरान पारस तनेजा, हीरा सिंह, करण कुमार, राज कश्यप, राहुल पाल, आयुष्मान गाबा, हरपाल सिंह, लखबीर सिंह, मनीष गोस्वामी, विकास, आदि सहित दर्जनों नौजवान उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!