Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में विद्यालय में किये जाने वाले कार्यो की समीक्षा…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में  जवाहर नवोदय विद्यालय में किये जाने वाले कार्यो की समीक्षा की। उन्होने प्रधानाचार्य को निर्देश दिये कि जवाहर नवोदय विद्यालय की भूमि को विद्यालय के नाम पर निःशुल्क हस्तान्त्रण किये जाने हेतु मेरी ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे। उन्होने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिये कि विद्यालय परिसर के सड़को की आंतरिक मरम्मत हेतु स्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करें। उन्होने पीडी एनएचएआई को निर्देश दिये कि विद्यालय गेट के सामने रास्ते में टाईल्स निर्माण कराये ताकि बच्चो को आने-जाने में परेशानी न हो। उन्होने सहायक नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि विद्यालय में निरंतर फॉगिंग व साफ-सफाई कराये।

 

उन्होने प्रधानाचार्य को निर्देश दिये कि विद्यालय में सोलर प्लांट लगाने हेतु प्रस्ताव बनाकर उरेडा विभाग को प्रस्तुत करें ताकि उरेडा विभाग द्वारा सर्वे कर प्लांट स्थापित कराया जा सकें। उन्होने महाप्रबंधक उद्योग को निर्देश दिये कि सीएसआर के माध्यम से विद्यालय के बच्चों को कपड़े धोने हेतु वॉसिंग मशीन लगवाये ताकि बच्चों को सुविधा मिल सकें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, मुख्य कोषाधिकारी डॉ0 पंकज कुमार शुक्ल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, अधिशासी अभियंता लोनिवि ओपी सिंह, प्रधानाचार्य कंचन जोशी, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमारसहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल आदि उपस्थित थे |

और पढ़ें

error: Content is protected !!