Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

स्मार्ट मीटर के नाम पर ऊर्जा विभाग का निजीकरण कर रही  सरकार…..  

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर–  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर उत्तराखंड की सरकार एक बार फिर गरीबों को उत्पीड़न करने का काम कर रही है। स्मार्ट मीटर लगाने के बहाने ऊर्जा निगम के निजीकरण का काम किया जा रहा है। पूरे उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर लगाने का काम अदानी की कंपनी को मिला है,लेकिन मीटर पर केवल कंपनी का नाम लिखा है। पीसीसी सचिव सरस्वती ने कहा कि पूरे प्रदेश में कमीशन खोरी का राज है, सरकार विभागों के भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लग पा रही है।

 

स्मार्ट मीटर लगाने पर 2 महीने की सिक्योरिटी किस आधार पर ली जा रही है। ऊर्जा विभाग और सरकार का तंत्र लोगों को गुमराह करने का काम कर रहा है, जबकि स्मार्ट और प्रीपेड मीटर एक सिक्के के दो पहलू है। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि क्या सरकार बताएगी कि प्रीपेड मीटर में बैलेंस खत्म होने पर परीक्षा की तैयारी कर रहे किसी छात्र का देहाती बिजली कट होने पर भविष्य कैसे सुरक्षित रह पाएगा । सरकारी विभागों में अक्सर सर्वर डाउन होने पर उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। सरकार को चाहिए कि पहले ऊर्जा निगम को अडानी की कंपनी का गुलाम बनाने से रोका जाए उसके बाद प्रीपेड और स्मार्ट मीटर की बात की जाए। ऊर्जा निगम का निजीकरण कांग्रेस सहन नहीं करेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!