Breaking News

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई मंडी बोर्ड की योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर, गणेश जोशी बोले- किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में न हो देरी मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना…

फाइलों में देरी पर CDO सख्त, 20 मई से सभी विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था लागू करने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने शनिवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागीय पटलों और कार्यालयों का निरीक्षण कर पत्रावलियों एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई पत्रावलियों के लंबे समय तक लंबित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण में पाया गया कि एक अप्रैल और सात अप्रैल को जारी कुछ पत्र, जिन्हें कम दूरी पर स्थित कार्यालयों तक पहुंचना था, वे अब तक संबंधित स्थानों तक नहीं पहुंच सके। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पटल पर पत्रावली अधिकतम 24 से 48 घंटे तक ही रोकी जाए और वह भी उचित कारण के साथ। अनावश्यक विलंब होने पर संबंधित पटल सहायक और अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 20 मई से सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से कार्य किया जाएगा। यदि इसके अनुपालन में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यालय पत्रावलियां ई-ऑफिस प्रणाली से ही संचालित की जाएं तथा उच्चाधिकारियों को भेजी जाने वाली पत्रावलियों का पूरा अध्ययन कर आवश्यक टिप्पणी और मंतव्य अंकित करने के बाद ही अग्रेषित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विकास अधिकारी और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों को समयबद्ध कार्य निष्पादन और जनहित के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देनी होगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!